Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशिफल

धनु
धनु राशि वालों के लिए नवंबर 2024 का मासिक राशिफल खुशियों की सौगात‍ लेकर आ रहा है। यह माह आपको आध्यात्मिकता की ओर लेकर जाएगा। यह महीना भौतिक सुख-समृद्धि वाला तथा व्यापार में लाभकारी निर्णय वाला रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत भी होगी। नौकरीपेशा को इस माह अच्छी पदोन्नति तथा धनलाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहने से खुद को प्रसन्न महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग इस माह पार्टी व पिकनिक का आयोजन करेंगे तथा दूरस्थ स्थान की लाभदायक यात्रा का आनंद भी लेंगे। यह समय स्वयं के आंतरिक ज्ञान से जुड़ने का भी रहेगा, अत: आप ध्यान का मार्ग चुनेंगे। इस समय प्रॉपर्टी में बड़ा लाभ तथा स्थायी संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य होने से स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। करियर से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। घर में सभी की सेह‍त भी ठीक ही रहेगी। कुल मिलाकर यह माह अच्छा व्यतीत होने की संभावना बन रही है।