ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशिफल

कन्या
कन्या राशि वाले जातकों के लिए नव वर्ष 2025 का पहला महीना जनवरी वर्ष की शुरुआत में कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। जनवरी माह में आपके पदोन्नति के चलते अच्छा धनलाभ अर्जित करने वाले हैं। इन दिनों बेरोजगारों को नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। जनवरी में रिश्तेदारी तथा घरेलू संबंधों में सुधार होगा। इससे घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी-बड़ी व्यापारिक यात्रा का योग भी इस समय बनेगा। कुल मिलाकर कन्या वालों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही आप अपने पराक्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे तथा इस माह सेहत अच्छी बनी रहने से अचानक होने वाले खर्चों से भी बचाव होगा। प्रेम, करियर, पढ़ाई को लेकर भी समय ठीक ही रहेगा।