कुंभ
कुंभ राशि के लिए जुलाई 2025 का महीना कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई का माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण किंतु फलदायी रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। मित्र सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम सकारात्मक प्राप्त होंगे। इस माह मौसमजनित रोगों से सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा। प्रेमी साथी भी आपका भरपूर साथ देगा। कुल मिलाकर यह महीना कुछ खट्टा, कुछ मीठा कहा जा सकता है।