कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए मई 2026 का यह महीना स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सुधार का संकेत देता है। यह समय करियर में बदलाव वाला हो सकता है। नए प्रोजेक्ट और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अपने कार्यस्थल के समय प्रबंधन पर ध्यान दें। कारोबारी यदि हैं तो अत्यधिक चिंता और तनाव से बचें। नौकरी, व्यापार और प्रेम संबंधों में भाग्य आपका साथ देगा। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो 15 मई के बाद अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। इस महीने आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। खास कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर पाचन तंत्र का ध्यान रखें। इस माह किसी जरूरतमंद को सत्तू का दान करें, लाभ होगा।