Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 अक्टूबर 2019 के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
12 October Muhurat
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 के शुभ मुहूर्त

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019
अयन- दक्षिणायन
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- शरद
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहु काल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल- पूर्व
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- मीन
व्रत/मुहूर्त- भद्रा
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- मंदिर में सौंफ व खस दान करें।
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- दू, ध, झ
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
- ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected] 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 अक्टूबर 2019 शुक्रवार, इन 3 राशियों की दूर होगी बेरोजगारी