Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2019 तक)

Advertiesment
16 to 22 December 2019 Weekly Muhurat
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप इन 7 दिनों में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए इस सप्ताह के अंतर्गत आनेवाले प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
16 दिसंबर 2019, सोमवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- दक्षिणायन,
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)- वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहु काल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त- बंगला पौष मास प्रारंभ
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- 'ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय- सफेद गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

17 दिसंबर 2019, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- दक्षिणायन,
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मघा
योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहु काल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त- बुध अस्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर में मसूर की दाल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 

18 दिसंबर 2019, बुधवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- दक्षिणायन,
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन- हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय- किसी बटुक को धर्मशास्त्र या पुस्तक दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

19 दिसंबर 2019, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- दक्षिणायन,
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)- आयुष्मान
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त- कालाष्टमी
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- हल्दी की 11 गांठ मंदिर में चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

20 दिसंबर 2019, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- दक्षिणायन,
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)- सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहु काल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त- भद्रा
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में इत्र चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

21 दिसंबर 2019 शनिवार : आज के शुभ मुहूर्त

 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019
अयन- दक्षिणायन
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थ सिद्धि योग
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- मंदिर में सरसों का तेल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

22 दिसंबर 2019 रविवार : आज के शुभ मुहूर्त

 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019
अयन- उत्तरायण 
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)- अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32
राहुकाल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- पश्चिम
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- सफला एकादशी व्रत, सूर्य उत्तरायण
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:।'
आज का उपाय- मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें कर्क राशि वाले ये 5 उपाय