Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

19 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें 19 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

गुरुवार, 19 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019, अयन- दक्षिणायन, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- गुरुवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- भरणी, योग (सूर्योदयकालीन)- हर्षण, करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या।
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- अस्त
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/मुहूर्त- पंचमी श्राद्ध
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- मंदिर में स्वर्ण का दान करें।
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- ली, लू, ले, लो
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 सितंबर 2019 बुधवार, आज इन 4 राशियों के जातक रहेंगे प्रसन्न