Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (26 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक)

हमें फॉलो करें जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (26 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक)
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप इन 7 दिनों में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए इस सप्ताह के अंतर्गत आनेवाले प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
सोमवार, 26 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- सोमवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी/एकादशी (क्षय तिथि), नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आर्द्रा, योग (सूर्योदयकालीन)- वज्र, करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 6.00 से 7.30 तक, 9.00 से 10.30 तक, 3.31 से 6.41 तक।
 
राहुकाल- प्रात: 7.30 से 9.00 बजे तक।
 
दिशाशूल- आग्नेय।
 
योगिनी वास- उत्तर।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- मिथुन।
 
व्रत/मुहूर्त- अजा एकादशी व्रत, पर्युषण पर्व प्रारंभ (जैन)।
 
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ सौं सोमाय नम:।'
 
आज का उपाय- मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- कृ, घ, ड, छ।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
****** 
 
मंगलवार, 27 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- मंगलवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु, योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्धि, करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 10.46 से 1.55, 3.30 5.05 तक।
 
राहु काल- दोप. 3.00 से 4.30 बजे तक।
 
दिशाशूल- उत्तर।
 
योगिनी वास- नैऋत्य।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- कर्क।
 
व्रत/ मुहूर्त- गौवत्स (बछ बारस) पूजा।
 
यात्रा शकुन- दलिये का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ अं अंगारकाय नम:'।
 
आज का उपाय- रक्त चंदन मिश्रित जल से स्नान करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- के, हो, ह, ही।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
****** 
 
बुधवार, 28 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- बुधवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुष्य, योग (सूर्योदयकालीन)- वरियान, करण (सूर्योदयकालीन)- गरज, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 6.00 से 9.11, 5.00 से 6.30 तक।
 
राहुकाल- दोप. 12.00 से 1.30 बजे तक।
 
दिशाशूल- ईशान।
 
योगिनी वास- दक्षिण।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- कर्क।
 
व्रत/ मुहूर्त- मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत।
 
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:'।
 
आज का उपाय- किसी बटुक को धर्मग्रंथ दान करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- हू, हे, हो, डा।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
****** 
 
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- गुरुवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आश्लेषा, योग (सूर्योदयकालीन)- परिध, करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 6.00 से 7.30, 12.20 से 3.30, 5.00 से 6.30 तक।
 
राहु काल- दोप. 1.30 से 3.00 बजे तक।
 
दिशाशूल- दक्षिण।
 
योगिनी वास- पश्चिम।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- सिंह।
 
व्रत/ मुहूर्त- पिठोरी अमावस।
 
यात्रा शकुन- बूंदी के लड्डू या बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स. गुरुवै नम:'।
 
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में केसर चढ़ाएं।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- डी, डू, डे, डो।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
****** 
 
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- शुक्रवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- अमावस्या, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मघा, योग (सूर्योदयकालीन)- शिव, करण (सूर्योदयकालीन)- नागव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 7.30 से 10.45, 12.20 से 2.00 तक।
 
राहु काल- प्रात: 10.30 से 12.00 बजे तक।
 
दिशाशूल- वायव्य।
 
योगिनी वास- ईशान।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- सिंह।
 
व्रत/ मुहूर्त- कुशोत्पाटनी अमावस्या।
 
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स. शुक्राय नम:'।
 
आज का उपाय- मंदिर में खीर का भोग अर्पित करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- मा, मी, मू, मे।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
****** 
 
शनिवार, 31 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- शनिवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- प्रतिपदा, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाफाल्गुनी, योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध, करण (सूर्योदयकालीन)- बव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक।
 
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक।
 
दिशाशूल- पूर्व।
 
योगिनी वास- पूर्व।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- कन्या।
 
व्रत/ मुहूर्त- चंद्र दर्शन।
 
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स. शनयै नम:'।
 
आज का उपाय- शनि मंदिर में उड़द दाल का दान करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- मो, टा, टी, टू।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
****** 
 
रविवार, 1 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- रविवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वितीया/ तृतीया (क्षय), नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराफाल्गुनी, योग (सूर्योदयकालीन)- साध्य, करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32।
 
राहु काल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक।
 
दिशाशूल- पश्चिम।
 
योगिनी वास- उत्तर।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- मिथुन।
 
व्रत/ मुहूर्त- हरितालिका तीज, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग।
 
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:'।
 
आज का उपाय- सूर्य को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
 
आज क्या करें- मंदिर में ताम्र पात्र दान करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- टे, टो, प, पी।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 अगस्त 2019 का राशिफल और उपाय