Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 जुलाई 2019 के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
26 July Shubh Muhurat
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
 
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, अयन- दक्षिणायन, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, मु. मास- जिल्काद। 
 
संवत्सर नाम- परिधावी।
 
ऋतु- वर्षा।

तिथि- नवमी
 
दिवस नक्षत्र- भरणी सायं 6.56 तक पश्चात कृत्तिका।
 
दिशाशूल- (पश्चिम, नैऋत्य)।
 
शुभ समय- प्रात: 6.00 से 10.30 बजे तक, दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक, सायं 4.30 से 6.00 बजे तक।
 
उपाय : प्रात: स्नान कर पूर्व मुख होकर आसन पर बैठें। सामने गणेशजी एवं लक्ष्मीजी का पूजन करें।
 
मंत्र- 'ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:' इस मंत्र का 24 बार जप करें। 6 कमल के फूल व 6 हल्दी की गठान लें। 1 कमल एवं 1 हल्दी लेकर अपनी मनोकामना प्रार्थना करते हुए चढ़ाते जाएं। आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पानी में डूबी महाभारत काल की द्वारिका नगरी से जुड़े 12 रहस्य