Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 सितंबर 2020, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें 4 सितंबर 2020, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास- आश्विन (प्रथम)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहु काल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य 
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ/तृतीया श्राद्ध
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में छैने से बनी मिठाई दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shri Krishna 2 Sept Episode 123 : प्रद्युम्न प्राप्त करता है मायावी विद्या, विकटासुर भेजता है अंचभासुर को