Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 (18:09 IST)
Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 (10:52 IST)
Today Shubh Muhurat 01 January 2025: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
ALSO READ: Weekly Horoscope: कैसा बीतेगा आपका नया सप्ताह, जानें एक क्लिक पर साप्ताहिक राशिफल (27 जनवरी से 02 फरवरी)
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 01 February Muhurat :
शुभ विक्रम संवत्-2081, शक संवत्-1946, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-कालयुक्त
अयन-उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-शिशिर
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/विनायकी तिल चतुर्थी/रवियोग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सवा किलो तिल का तेल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र