Publish Date: Sun, 30 Mar 2025 (18:03 IST)
Updated Date: Sat, 29 Mar 2025 (10:11 IST)
31 March 2025 Today Shubh Muhurat : आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
ALSO READ: चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 31 March Muhurat :
शुभ विक्रम संवत्-2082, शक संवत्-1947, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वसन्त
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया/तृतीया-(क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-गणगौर तीज/मूल समाप्त
यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में छैने से बनी मिठाई अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र