Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
21 July 2025 ke Muhurat
21 July 2025 Today Shubh Muhurat: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।ALSO READ: कामिका एकादशी का व्रत रखने के क्या हैं फायदे, जानिए कैसे करें व्रत
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 21 July Muhurat : 
 
शुभ विक्रम संवत्-2082, शक संवत्-1947, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक  
दिशा शूल-आग्नेय 
योगिनी वास-आग्नेय 
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-कामदा एकादशी व्रत (सर्वे)/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतसिद्धि योग/वाहन क्रय
यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
आज का उपाय-शिवजी का गौ दुग्ध से दुग्धाभिषेक करें। 
वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को आज मिल सकती है मनचाही मंज़िल, पढ़ें 20 जुलाई का राशिफल (12 राशियां)