Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Muhurat 13 to 19 July 2020 : इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त जानिए

हमें फॉलो करें Weekly Muhurat 13 to 19 July 2020 : इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त जानिए
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

Weekly Muhurat July 2020

* Weekly Muhurat : जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त 

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप इन 7 दिनों में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए  इस सप्ताह के अंतर्गत आनेवाले प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
13 जुलाई 2020, सोमवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास-श्रावण
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वर्षा 
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)- सुकर्मा 
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक  
दिशा शूल-आग्नेय 
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-मेष (1:08 मि. मध्यान्ह)
व्रत/मुहूर्त-पंचक समाप्त/ जातकर्म/नामकरण
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर चढाएं। 
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 


14 जुलाई 2020 , मंगलवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वर्षा 
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)- धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर 
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-अमृत योग/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में मसूर की दाल चढाएं ।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

15 जुलाई 2020, बुधवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास-श्रावण
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)- शूल
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन 
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थ सिद्धि योग
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

16 जुलाई 2020, गुरुवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास- श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वर्षा 
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण  
योगिनी वास-आग्नेय 
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-कामदा एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में भगवान को पीताम्बर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।


17 जुलाई 2020, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वर्षा 
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य 
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सौर श्रावण मास प्रारंभ/जातकर्म/नामकरण 
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र व सुगंधित धूप चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

18 जुलाई 2020, शनिवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन-दक्षिणायण 
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल-प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-वृषभ (प्रात:-9:00 तक)
व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष/मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काला वस्त्र चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

19 जुलाई 2020, रविवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2020
अयन-दक्षिणायण 
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वर्षा 
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 
राहुकाल-सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल-पश्चिम 
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-मार्गी बुध
यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में गुड़ चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास सोमवार : क्यों कहते हैं भोलेनाथ शिव को अवधूत, जानिए