आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वादशी सायं 07.52 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलावल, तारीख- 25, नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सायं 6.38 पश्चात श्रवण, योग- वरीयान रात्रि 12.52 पश्चात परिध, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- मकर राशि मे दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- शुभ।
मुहूर्त- नवीन व्यापार प्रारंभ करने का मुहूर्त।
दिन का पर्व- ईस्वी मासारंभ।
दिशाशूल- उत्तर में।
कार्य की अनुकूलता के लिए- घर के प्रत्येक स्थान पर धूप दें।
उपयोगी ज्ञान- विवाहादि शुभ कार्य के निमंत्रण पत्र में कुलदेव का नाम, चित्र या प्रतीक चिह्न होना शुभ होता है।
शुभ समय- प्रात: 9.13 से 11.6 सायं 1.10 से 02.54 तक।
सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 3.33 से 5.01 के मध्य शुभ कार्य न करें।