Astrology Muhurat %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4 12 10 2011 111101200042_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (12.10.2011)

बुधवार, 12 अक्टूबर 2011

Advertiesment
कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- पूर्णिमा प्रात: 7.36 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 13, नक्षत्र- रेवती सायं 06.59 पश्चात आश्विनी, योग- व्याघात सायं 06.08 पश्चात हर्षण। सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश सायं 6.59 मिनट पर करेंगे।

ग्रह योग- पंचक सायं 6.59 मिनट पर पूर्ण होंगे

दिन- शुभ।

मुहूर्त- निवेश करने का मुहूर्त

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- कार्तिक स्नानारंभ।

उपयोगी ज्ञान- नकली आभूषण पहन कर लक्ष्मी पूजन करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें।

शुभ समय- प्रात: 7.30 से 09.22, सायं 2.40 से 4.31।

सुझाव- जरूरी नहीं हो तो दिन 12.13 से 01.40 तक मंगल कार्य टालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi