आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- सप्तमी सायं 4.58 पश्चात अष्टमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 6, नक्षत्र- रोहिणी रात्रि 8.24 पश्चात मृगशिरा, योग- विष्कुंभ प्रात: 6.52 पश्चात प्रीति मंगलरात्रि 6.17 पश्चात आयुष्मान, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- मध्यम।
मुहूर्त- धार्मिक यात्रा का मुहूर्त।
दिन का पर्व- होलाष्टक प्रारंभ।
दिशाशूल- पूर्व में।
कार्य की अनुकूलता के लिए- पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें।
उपयोगी ज्ञान- शयन कक्ष के दक्षिणी-आग्नेय में लगा दर्पण शुभ फलदायी होता है।
शुभ समय- प्रात: 6.53 से 08.50 दिन 2.37 से 04.24।
सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 9.38 से 11.07 के मध्य शुभ कार्य न करें।