आज के मुहूर्त (14.10.2011)
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- कार्तिक, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वितीया, दिन 12.40 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जिलकाद, तारीख- 15, नक्षत्र- भरणी, रात्रि 24.59 पश्चात कृतिका, योग- व्रज, सायं 6.00 पश्चात सिद्धि। सूर्योदयकालीन करण- वणिज। चंद्रमा- मेष राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- शुभ।
मुहूर्त- विक्रय का मुहूर्त।
दिन का पर्व- भद्रा।
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।
उपयोगी ज्ञान- नाखून से नाखून तोड़ने से दरिद्रता आती है।
कार्य की अनुकूलता के लिए- घी, शकर मिश्रित आटा चीटियों को खिलाएं।
शुभ समय- प्रातः 7.15-9.22, दिन 2-30-4.10
सुझाव- यदि संभव हो तो दिन में 10.45 से 12.12 के मध्य शुभ कार्य न करें।