आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- नवमी सायं 4.53 पश्चात दशमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 8, नक्षत्र- आर्द्रा रात्रि 9.18 पश्चात पुनर्वसु, योग- सौभाग्य मंगलरात्रि 3.16 पश्चात शोभन, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- मिथुन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
ग्रह योग- सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 4.33 पर करेंगे।
दिन- उत्तम।
मुहूर्त- नामकरण संस्कार का मुहूर्त।
दिशाशूल- पूर्व में।
कार्य की अनुकूलता के लिए- दूध से बने मिष्ठान्न किसी कन्या को खिलाएँ।
उपयोगी ज्ञान- मकान अथवा भवन के उत्तर दिशा में खाली स्थान या बगीचा बना अति उत्तम स्थिति होती है।
शुभ समय- प्रात: 10.02 से 11.54 दिन 1.37 से 03.31।
सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 8.07 से 9.36 के मध्य शुभ कार्य न करें।