Publish Date: Mon, 18 Apr 2011 (08:24 IST)
Updated Date: Mon, 18 Apr 2011 (08:23 IST)
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा प्रातः 8.14 पश्चात प्रतिपदा मंगलरात्रि 4.40 पश्चात द्वितीया, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादि उल अव्वल, तारीख- 13, नक्षत्र- चित्रा दिन 12.54 पश्चात स्वाति, योग- हर्षण प्रातः 7.05 पश्चात व्रज मंगलरात्रि 3.00 पश्चात सिद्धि। सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- कन्या राशि में दिवस पर्यंत रहेंगे।
दिन- सामान्य
शुभ समय- प्रातः 9.58 से 11.50, दिन- 2.36 से 4.29 तक।
सुझाव- हो सके तो प्रातः 7.40 से 9.15 के बीच शुभ काम नहीं करें।
कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से 24 मिनट के अंदर किसी देवस्थान के दर्शन करें।
मुहूर्त- क्रय करने का मुहूर्त।
दिन का पर्व- हनुमान जयंती, वैशाख स्नानारंभ, छत्रपति शिवाजी पुण्यतिथि।
उपयोगी ज्ञान- बालक या बालिका के जन्म के उपरांत दस दिन में उसकी मृत्यु होने पर दस दिन का शौच मानना चाहिए।