आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्ठी रात्रि 10.11 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 03, नक्षत्र- ज्येष्ठा रात्रि 27.13 पश्चात मूल, योग- आयुष्मान सायं 06.33 पश्चात सौभाग्य। सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश रात्रि 27.13 मिनट पर करेंगे।
ग्रह योग- नवरात्र जारी हैं।
दिन- सामान्य।
मुहूर्त- मुंडनादि कार्य का मुहूर्त।
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।
दिन का पर्व- गांधी जयंती, लालबहादुर शास्त्री जयंती।
उपयोगी ज्ञान- गंगा जल के पूजन वाले पात्र में से जल बारबार नहीं निकलना चाहिए।
कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल घर में गूगल धूप दें।
शुभ समय- प्रात: 08.20 से 10.30, दिन- 1.30 से 3.20।
सुझाव- जरूरी नहीं हो तो सायं 04.43 से 06.13 तक मंगल कार्य टालें।