Astrology Muhurat %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4 21 1 2012 112012100178_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (21.1.2012)

शनिवार, 21 जनवरी 2012

Advertiesment
कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी दिन 3.49 पश्चात चतुर्दशी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 27, नक्षत्र- मूल दिन 4.50 पश्चात पूर्वाषाढ़ा, योग- व्याघात रात्रि 10.01 पश्चात हर्षण, सूर्योदयकालीन करण- विष्‍टि, चंद्रमा- धनु राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- नवीन व्यापार प्रारंभ करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- शक माघ प्रारंभ, मास शिवरात्रि।

कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल से बने पदार्थ का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- अध्ययन मेज के सामने दर्पण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

शुभ समय- प्रात: 7.05 से 9.01 सायं 2.10 से 4.11 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 9.53 से 11.15 के मध्य शुभ कार्य न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi