sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (21.6.2012)

गुरुवार, 21 जून 2012

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज के मुहूर्त
WD

आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2069, शालिवाहन शक संवत- 1934, संवत्सर का नाम- विश्वावसु, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया ‍रात्रि 11.14 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- रज्जब, तारीख- 30, नक्षत्र- पुनर्वसु मंगल‍रात्रि 4.16 पश्चात पुष्य, योग- ध्रुव मंगलरात्रि 3.51 पश्चात व्याघात, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मिथुन राशि से कर्क राशि में रात्रि 9.53 पर प्रवेश करेंगे।

ग्रह योग- 1. बुध मिथुन राशि से कर्क राशि में सायं 6.37 पर प्रवेश करेंगे।
2. मंगल सिंह राशि से कन्या राशि में रात्रि 12.02 पर प्रवेश करेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- ‍‍‍दानादि कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- श्री जगन्नाथजी रथयात्रा, चन्द्र दर्शन।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दुग्ध या उससे बने पदार्थ का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- पाठ करने वाले धार्मिक ग्रंथ को हाथ में लेकर या जंघा पर रखकर पाठ करना वर्जित है।

शुभ समय- ‍प्रात: 8.45 से 10.30 तक, सायं 4.30 से 6.18 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 2.09 से 3.50 के मध्य मंगल कार्य टालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi