आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी प्रात: 9.42 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 17, नक्षत्र- विशाखा रात्रि 9.45 पश्चात अनुराधा, योग- हर्षण दिन 1.21 पश्चात वज्र, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- तुला राशि से वृ्श्चिक राशि में प्रवेश सायं 4.07 पर करेंगे।
दिन- मध्यम।
दिशाशूल- उत्तर में।
मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।
कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी धर्म ग्रंथ का पाठ कम से कम 24 मिनट करें।
दिन का पर्व- कुमार योग।
उपयोगी ज्ञान- यज्ञ आदि पुण्य कार्य के निमंत्रण पत्र को तोड़ना, काटना, फाड़ना अशुभ फलदायी होता है।
शुभ समय- प्रात: 9.28 से 11.17 दिन 2.44 से 04.31।
सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 12.26 से 1.57 के मध्य शुभ कार्य न करें।