Astrology Muhurat %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4 25 6 2011 111062500007_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (25.6.2011)

शनिवार, 25 जून 2011

Advertiesment
कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी प्रातः 8.49 पश्चात दशमी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- रज्जब, तारीख- 22, नक्षत्र- रेवती दिन 02.22 पश्चात अश्‍विनी, योग- शोभन प्रातः 9.10 पश्चात अतिगंड। सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश दिन में 2.22 मिनट पर करेंगे।

ग्रह योग- पंचक दिन में 2.22 मिनट पर पूर्ण होंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- गृहप्रवेश का मुहूर्त।

दिन का पर्व- दग्ध योग पूर्ण।

दिशाशूल- पूर्व में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल से बने खाद्य पदार्थ का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- किसी भी शुभ कार्य की रूप रेखा सोमवार से प्रारंभ करने पर उसके सफल होने की संभावना रहती है

शुभ समय- दिन 11.41 से 1.52, सायं 4.24 से 6.14।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.06 से 10.47 के मध्य शुभ कार्य न करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi