आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अमावस्या रात्रि 1.26 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जिलकाद, तारीख- 28, नक्षत्र- चित्रा रात्रि 9.44 पश्चात स्वाति, योग- विष्कुंभ सायं 06.29 पश्चात प्रीति, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद, चंद्रमा- कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश प्रात: 11.16 मिनट पर करेंगे।
दिन- शुभ।
मुहूर्त- व्यापारिक कार्य का मुहूर्त।
दिशाशूल- उत्तर में।
दिन का पर्व- लक्ष्मी कुबेर पूजन, शुभ दीपावली, अभ्यंग स्नान।
कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी धार्मिक स्थल पर दीपक जलाएं।
उपयोगी ज्ञान- अमावस्या के दिन सायंकाल घर के कोने की सफाई करके रोशनी करने से घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है।
दीपावली पूजन के शुभ मुहूर्त- प्रदोष समय- संध्या 5.50 से 7.02 बजे तक, प्रातः 6.32 से 9.22 बजे तक लाभ-अमृत, प्रातः 10.47 से 12.12 बजे तक शुभ, अपराह्न 3.02 से 5.05 बजे तक चंचल, लाभ। रात्रि 7.25 से 12.10 बजे तक शुभ, अमृत, चंचल। रात्रि 3.20 से 4 .55 बजे तक लाभ।
स्थिर वृषभ लग्न- रात्रि 7.08 से 9.07 बजे तक, सिंह स्थिर लग्न- रात्रि 1.35 से 3.47 बजे तक
सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.10 से 01.36 के मध्य शुभ कार्य न करें।