Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (27.6.2012)

बुधवार, 27 जून 2012

Advertiesment
हमें फॉलो करें शुभ समय
WD

आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2069, शालिवाहन शक संवत- 1934, संवत्सर का नाम- विश्वावसु, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि- अष्टमी ‍रात्रि 8.06 पश्चात नवमी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- शाबान, तारीख- 6, नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी प्रात: 5.47 पश्चात हस्त मंगलरात्रि 28.42 पश्चात चित्रा, योग- वरीयान सायं 7.08 पश्चात परिध, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- कन्या राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- ‍‍‍शिक्षा संबंधित कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- मास दुर्गाष्टमी, बुधाष्टमी।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- फल का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- सिंह राशि के जातक को पूर्व दिशा में कार्य करने पर सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

शुभ समय- प्रात: 9.10 से 11.15 तक, दिन 5.03 से 7.13 तक।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो दिन 12.29 से 2.10 में मंगल कार्य टालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi