Astrology Muhurat %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4 31 1 2012 112013100134_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (31.1.2012)

मंगलवार, 31 जनवरी 2012

Advertiesment
कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- अष्टमी रात्रि 10.58 पश्चात नवमी, हिजरी सन्‌-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 7, नक्षत्र- भरणी मंगलरात्रि 5.58 पश्चात कृतिका, योग- शुभ दिन 3.57 पश्चात शुक्ल, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- मेष राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- मध्यम।

मुहूर्त- शिक्षा संबंधी कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- दुर्गाष्टमी, भीमाष्टमी।

दिशाशूल- उत्तर में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गुड खाकर दिन प्रारंभ करें।

उपयोगी ज्ञान- जब कोई गंभीर रोगी ठंड में गर्मी व गर्मी में ठंडी का एहसास लगातार करें तो ऐसा समझना चाहिए कि उसका जीवन पूर्ण होने को है।

शुभ समय- प्रात: 7.42 से 09.33, दिन 12.19 से 02.06

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 3.25 से 4.48 के मध्य शुभ कार्य न करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi