Astrology Muhurat %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4 4 4 2011 111040400012_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के मुहूर्त (4.4.2011)

सोमवार 4 अप्रैल 2011

Advertiesment
कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- प्रतिपदा रात्रि 10.24 पश्चात द्वितीया, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 29, नक्षत्र- रेवती सायं 5.15 पश्चात आश्विनी, योग- ऐंद्र प्रात: 10.24 पश्चात वैधृति, सूर्योदयकालीन करण- किंस्तुघ्न, चन्द्रमा- मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश सायं 5.15 पर करेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- पूर्व में।

मुहूर्त- नवीन प्रतिष्ठान प्रारंभ करने का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- देवी दर्शन, पूजन करें।

दिन का पर्व- संवत्सर आरंभ, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना।

उपयोगी ज्ञान- नवरात्रि में बोए जाने वाले जवारे गेहूँ के अलावा जौ, चावल अथवा अन्य धान्यों के भी बोए जा सकते हैं।

शुभ समय- प्रात: 09.52 से 11.48 दिन 3.16 से 5.11।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 07.51 से 09.23 के मध्य शुभ कार्य न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi