आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया मंगलरात्रि 12.35 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 30, नक्षत्र- आश्विनी रात्रि 7.59 पश्चात भरणी, योग- वैधृति प्रात: 11.09 पश्चात विष्कुंभ, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मेष राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- शुभ।
दिशाशूल- उत्तर में।
मुहूर्त- आभूषण क्रय करने का मुहूर्त।
कार्य की अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में लाल पुष्प या पुष्प माला चढ़ाएँ।
उपयोगी ज्ञान- नवरात्रि में बोए जाने वाले जवारों को नवरात्रि समाप्त होने तक ही स्थान पर रखे रहने देना चाहिए।
शुभ समय- प्रात: 06.37 से 8.29 दिन 12.11 से 2.04।
सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 03.35 से 05.08 के मध्य शुभ कार्य न करें।