आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- प्रतिपदा रात्रि 1.30 पश्चात द्वितीया, हिजरी सन्-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 15, नक्षत्र- आश्लेषा दिन 12.51 पश्चात मघा, योग- सौभाग्य प्रात: 10.21 पश्चात शोभन, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश दिन 12.51 मिनट पर करेंगे।
दिन- शुभ।
मुहूर्त- नव व्यापार प्रारंभ का मुहूर्त।
दिशाशूल- उत्तर में।
दिन का पर्व- गुरु प्रतिपदा।
कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी धार्मिक ग्रंथ का कम से कम 24 मिनट पाठ करें।
उपयोगी ज्ञान- उलटे पैर का नाखून यदि ठोकर से टूट जाए तो किसी बाधा या परेशानी की संभावना बनती है।
शुभ समय- प्रात: 08.36 से 10.18, दिन 3.04 से 05.10 ।
सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.40 से 2.04 के मध्य शुभ कार्य न करें।