Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pushya nakshatra : पुष्य नक्षत्र में वाहन खरीदें या नहीं?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushya nakshatra : पुष्य नक्षत्र में वाहन खरीदें या नहीं?

अनिरुद्ध जोशी

, बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (16:15 IST)
पुष्य नत्रक्ष में अक्सर लोग सोना या चांदी खरीदते हैं लेकिन लोहा खरीदना चाहिए या नहीं इस बारे में लोगों में संशय रहता है। हालांकि जयोतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त माना गया है। कहते हैं कि इस मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी वस्तु अधिक समय तक उपयोगी, शुभ फल देने वाली और अक्षय होती है।
 
 
जब कोई भी वस्तु की बात होती है तो उसमें लोहा भी होता है। अक्सर लोग इस नक्षत्र में वाहन खरीदते हैं। वाहन भी लोहा ही है और वह शनि का प्रतिनिधित्व करता है। दरअसल, पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव होता है तो ऐसे में स्वर्ण, लोह और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है।
 
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार पुष्‍य नक्षत्र दो दिन रहेगा। 21 को सोम पुष्य और 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। सोम पुष्य पर चंद्र का प्रभाव रहेगा तो भौम पुष्य पर मंगल का। उक्त दोनों ही दिन आप गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, जमीन व भवन खरीद सकते हैं। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली के पूर्व आ रहा है पुष्य नक्षत्र, क्यों माना गया है सबसे अधिक खास, जानिए 11 बातें