Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंक 1 'सूर्य' का प्रतीक

सूर्य का अंक एक है

Advertiesment
हमें फॉलो करें सूर्य ग्रह 1 एक अंक
- स्नेह श्रीवास्तव 'मेघ'
ND
अंक 1 'सूर्य' का प्रतीक है। यही मूल अंक माना गया है जिससे शेष सभी अंक बनते हैं। सभी अंकों का आधार एक ही है और जीवन का आधार भी एक है। यह अंक सृजनात्मक, वैयक्तिक और विधायक तत्वयुक्त का प्रतिनिधित्व करता है।

जिस व्यक्ति का जन्म एक या उसकी श्रृंखला में होता है, वह स्त्री या पुरुष क्रियाशील, रचनात्मक, दृढ़ निश्चयी एवं व्यक्तित्व का धनी होता है। ऐसे व्यक्ति जो भी कार्य अपने हाथ में लेते हैं, उसे अंत तक निभाते हैं।

प्रायः आत्मकेंद्रित, अपने विचारों में दृढ़, हठी तथा दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। उसकी यह दृढ़ता कभी-कभी हठ की सीमा पार कर जाती है। ये सभी बातें उन व्यक्तियों पर लागू होती हैं, जो किसी भी माह की 1, 10, 19, 28 (इनका जोड़ 1 है) को पैदा हुए हों।
  अंक 1 'सूर्य' का प्रतीक है। यही मूल अंक माना गया है जिससे शेष सभी अंक बनते हैं। सभी अंकों का आधार एक ही है और जीवन का आधार भी एक है। यह अंक सृजनात्मक, वैयक्तिक और विधायक तत्वयुक्त का प्रतिनिधित्व करता है।      


ऐसे व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का प्रतिबंध पसंद नहीं होता। ऐसे व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में पूर्णतया सफल होते हैं एवं किसी भी संस्था के प्रमुख बनने के आकांक्षी होते हैं।

अंक 1 वाले व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यों को समयानुकूल ही करते हैं। इनके संबंध 2, 4, 7, 11, 13, 16, 20, 22, 25, 29 और 31 तारीख जन्मांक वाले व्यक्तियों से बहुत ही मधुर होते हैं और इन व्यक्तियों से उनकी अच्छी निभती है। इनके लिए रविवार एवं सोमवार विशेष फलदायी होते हैं। एक अंक वाले व्यक्तियों के लिए सुनहरा पीला या सुनहरा ताँबई रंग शुभ माना जाता है।

इनके लिए लाभदायक रत्न- पुखराज, पीला, हरा आदि रंगों के रत्न शुभ माने जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi