Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज्योतिष के अनुसार चंद्र की खास विशेषताएं, जो आप नहीं जानते होंगे...

Advertiesment
Chandra God
ज्योतिष के अनुसार ग्रह की परिभाषा अलग है। भारतीय ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में नौ ग्रह गिने जाते हैं, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु।

 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है चंद्र के बारे में रोचक जानकारी...
 
* चन्द्र को सोम के रूप में भी जाना जाता है। 
 
* चंद्र सोम के रूप में वे 'सोम वार' के स्वामी हैं। 
 
* उन्हें वैदिक चंद्र देवता सोम के साथ पहचाना जाता है। 
 
* चंद्र सत्व गुण वाले हैं तथा मन, माता की रानी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
* वेदों में चन्द्र को काल पुरुष का मन कहा गया है। 
 
* चंद्र का विवाह दक्ष प्रजापति की नक्षत्र रूपी 27 कन्याओं से हुआ, जिनसे अनेक प्रतिभाशाली पुत्र हुए थे। 
 
* पुराणों में चंद्र को जवान, सुंदर, गौर, द्विबाहु के रूप में वर्णित किया गया है। 
 
* चंद्र के हाथों में एक मुगदर और एक कमल रहता है। 
 
* चंद्र हर रात पूरे आकाश में अपना रथ (चांद) चलाते हैं। 
 
* चंद्र के रथ को 10 सफेद घो़ड़े या मृग द्वारा खींचा जाता है। 
 
* ब्रह्माजी ने चंद्र को नक्षत्र, वनस्पतियों, ब्राह्मण व तप का स्वामी नियुक्त किया है। 
 
* मंत्र- 'ॐ सों सोमाय नम:' है।

- आरके. 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 जून 2018 का राशिफल और उपाय...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi