Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 (17:25 IST)
Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 (17:31 IST)
Jupiter will change its zodiac sign on May 1 2024 : 1 मई 2024 बुधवार को करीब एक वर्ष के बाद बृहस्पति ग्रह मेष राशि से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। गुरु धनु एवं मीन राशि के स्वामी हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च के एवं मकर राशि में गुरु नीच के होते हैं। गुरु के इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
1. मेष राशि : बृहस्पति ग्रह आपके भाग्य भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं और ये द्वितीय भाव में जाकर धन योग निर्मित करेंगे और इससे आपको उत्तम आर्थिक लाभ होने की संभावना प्रबल रहेगी। इसी के साथ आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। आपकी वाणी में गंभीरता आएगी। घर परिवार में सुख बढ़ेगा।
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के लिए अष्टम और एकादश भाव के स्वामी देव गुरु बृहस्पति का प्रथम भाव गोचर हो रहा है। इस भाव में देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और भाग्य स्थान पर होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। शिक्षा और नौकरी में उन्नति होगी। संतान सुख मिलेगा और धन समृद्धि बढ़ेगी।
3. कर्क राशि : आपकी राशि के एकादश भाव गुरु का गोचर होगा जो आपके षष्ठ एवं नवम भाव के स्वामी हैं। एकादश भाव से बृहस्पति की दृष्टि आपके तृतीय भाव, पंचम भाव और सप्तम भाव पर रहने वाली है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी महत्वाकांक्षाओं में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
4. कन्या राशि : आपकी कुंडली के नवम भाव में गुरु का गोचर होने जा रहा है जो चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। नवम भाव से प्रथम, तृतीय और पंचम भाव में दृष्टि रहेगी। इसे भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। धर्म कर्म के कार्य में रुचि लेगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
5. वृश्चिक राशि : आपके कुंडली के सप्तम भाव गुरु का गोचर होगा जो द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं। पंचम के स्वामी होकर सप्तम भाव में जाकर केंद्र-त्रिकोण का संबंध बनाएंगे जो आपके लिए राजयोग सरीखे परिणाम देगा। गुरु व्यापार में आर्थिक उन्नति को तेजी प्रदान करेंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि तय मानें। आपके जीवनसाथी के भाग्य में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आपको भी लाभ होगा।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें