Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मई माह के ग्रह परिवर्तन का 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर

हमें फॉलो करें mai maah ka rashifal 2022
, सोमवार, 23 मई 2022 (02:25 IST)
mai maah ka rashifal 2022
May month planetary transit Horoscope 2022: मई माह 2022 में 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन जिसमें सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह रहेंगे। राहु, केतु, शनि और बृहस्पति ग्रह अप्रैल माह में राशि परिर्वतन हो गया है। आओ जानते हैं मई माह के ग्रह परिवर्तन और उनका 12 राशियों पर शुभ अशुभ असर।
 
 
मई माह के राशि परिवर्तन 2022 (May 2022 planetary change): 
 
1. चंद्र (Chandra gochar 2022) : यह ग्रह प्रत्येक सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है।
 
2. सूर्य (Surya gochar 2022) : सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2022, गुरुवार के दिन से अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे हैं जो अब 15 मई 2022 दिन रविवार को सुबह 5:45 बजे वृषभ राशि में गोचर करेगा और 15 जून, 2022 को शाम 12:19 बजे तक इ‍सी राशि में रहेगा।
 
3. मंगल (Mangal gochar 2022) : 7 अप्रैल से मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं जो 17 मई को 2022 की सुबह 9:52 बजे मीन राशि में गोचर करेगा और 27 जून, 2022 की सुबह 6:00 बजे तक इसी राशि में रहेगा और फिर मेष में गोचर कर जाएगा। 
 
4. बुध (Budha gochar 2022) : 8 अप्रैल को बुध का मीन राशि से मेष राशि में गोचर करने के बाद 25 अप्रैल 2022 से वृषभ राशि में है जहां वह रहकर 10 मई को शाम 5:16 बजे इसी राशि में वक्री होगा, फिर फिर 3 जून, 2022 को मार्गी हो जाएगा। 13 मई को यह अस्त हो जाएगा।
 
5. शुक्र (Shukra gochar 2022) : शुक्र कुंभ राशि से निकलकर मीन में 27 अप्रैल 2022 को प्रवेश कर गया था जहां वह शुक्र 23 मई, 2022 की शाम 8:39 बजे तक रहने के बाद मेष राशि में गोचर करेगा। 18 जून, 2022 की सुबह 8:28 बजे तक वृषभ राशि में ही रहने के बाद मिथुन में गोचर करेगा।
 
मई माह 2022 का राशिफल (Rashifal May 2022 in hindi 2022 Horoscope):
 
1. मेष : मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला साबित रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारी हैं तो निवेश में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
 
2. वृषभ : करियर, नौकरी और व्यापार के लिए यह माह शुभ है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
webdunia
Saturn transit Aquarius
3. मिथुन : आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं। आर्थिक‍ स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
 
4. कर्क : आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहे। छोटी-मोटी बातों में उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। धन का निवेश सोच समझकर करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
5. सिंह : करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजन बनेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
 
6. कन्या : नौकरी में तरक्की होगी, वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में मुनाफा प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
7. वृश्चिक : इस माह आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मेहनत का उचित फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा। कर्ज से मुक्त होंगे।
 
8. तुला : व्यापार में नुकसान की संभावना है। सोच समझकर निर्णय लें। नौकरी में किसी के साथ बहस में न पड़ें। परिवार में गलतफहमियां पनप सकती हैं। सभी के साथ अपने संबंध अच्‍छे रखें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 
 
9. धनु : इस माह कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य का बोझ रहेगा। घर-परिवार में किसी से भी विवाद करने से बचें। व्यापार में रिस्क लेना का समय नहीं है। दांपत्य जीवन में तालमेल और सामंजस्यता से काम लें।
 
10. मकर : बनते काम बिगड़ सकते हैं यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो। वाणी संयम रखें और व्यवहार कुशल बनें। अपना पूरा ध्यान अपने घर-परिवार की शांति और खुशहाली पर दें। कारोबारियों को अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को चुनौती झेलना पड़ सकती है।
 
11. कुंभ : आपके लिए यह माह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। इस माह खर्चें बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ जाएगी। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है, लेकिन निवेश सोच समझकर ही करें। करियर में उन्नति होगी। परिवार पर ध्यान देना होगा।
 
12. मीन : इस माह आपको घटना-दुर्घटना से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर मिला जुला असर रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 मई 2022: कई राशियों को मिलेंगे आज धनलाभ के अवसर, पढ़ें सोमवार का राशिफल