Publish Date: Fri, 28 Jan 2022 (16:57 IST)
Updated Date: Fri, 28 Jan 2022 (16:59 IST)
zodiac signs Astrology: फरवरी 2022 में पांच ग्रहों परिवर्तन हो रहा है। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। आओ एक नज़र डालते हैं फरवरी माह के ग्रह परिवर्तन और ग्रहों के राशि परिवर्तन पर।
फरवरी माह 2022 के ग्रह गोचर ( Planet transit February 2022 ) :
शनि ग्रह (Saturn) : 18 जनवरी को शनि मकर में अस्त होकर अब 22 फरवरी को उदित होंगे। शनि 22 फरवरी की रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदित होंगे।
सूर्य ग्रह (Sun) : 13 फरवरी को सूर्य ग्रह मकर से निकलकर करीब 3 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
बुध ग्रह (Mercury) : 4 फरवरी को बुध ग्रह करीब 09 बजकर 16 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं।
मंगल ग्रह (Mars) : 26 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे।
शुक्र ग्रह (Venus) : 27 फरवरी शुक्र ग्रह भी प्रातः 9 बजकर 53 मिनट पर मकर राशि में अपना गोचर करेंगे।
नोट: पंचांगभेद और मतांतरभेद से समय में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है।