Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

30 साल बाद 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे अपनी चाल, कुंभ राशि में रहेंगे ढाई साल

हमें फॉलो करें Shani in kumnha 2022
, सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (11:39 IST)
29 April 2022 Saturn zodiac change: 28-29 अप्रैल 2022 के दरमियान मकर से निकलकर यह ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। शनि एक राशि कुंभ में ( Saturn transit in Aquarius 2022) करीब 30 साल बाद गोचर कर रहा है। ऐसे में कुंभ सहित सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखा जाएगा।
 
 
शनि गोचर : बृहस्पति के बाद 29 अप्रैल को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ में गोचर करेगा। परंतु 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि ग्रह हर ढाई साल के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में जाता है। 12 राशियों को चक्र 30 साल में पूर्ण होता है। यानी एक राशि से निकलने के बाद शनि 30 साल बाद ही उसी राशि में गोचर करता है।
 
शनि गोचर असर : शनि की दो राशियां हैं मकर और कुंभ। वर्ष 2020 में अपनी ही राशि मकर में आने के बाद शनि ने देश और दुनिया में बहुत उथल-पुथल मचाई थी। मकर राशि में ही शनि का मंगल, शुक्र, सूर्य आदि सभी ग्रहों के साथ बारी बारी से युति का चक्र चला जिसके चलते महामारी, युद्ध, आंधी तूफान, भूकंप आदि आपदाओं को झेलना पड़ा।
 
इस वर्ष में मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होने से इनकी परेशानी बढ़ेगी, जबकि धनु राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म होगी और मकर, कुंभ राशि वालों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर मिथुन और तुला राशि वालों की ढैय्या समाप्त होगी और कर्क, वृश्चिक राशि वालों पर प्रारंभ होगी।
webdunia
12 राशियों पर शनि का प्रभाव (Effect of Saturn on 12 zodiac signs) :
 
मेष: आर्थिक रूप में मजबूत होंगे। आंखों का ध्यान रखना होगा।
वृष: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
मिथुन: बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा और धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
कर्क: चिंता और भागदौड़ भरा जीवन रहेाग लेकिन समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह: कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा।
कन्या: खर्च बढ़ जाएंगे। हालांकि मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला: भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक: आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का सहयोग बढ़ेगा।
धनु: परिश्रम करने के अनुसार ही सफलता मिलेगी। हालांकि संतान की ओर से चिंता रहेगी।
मकर: आपके भी खर्च बढ़ जाएंगे। आपके अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ: वाद-विवाद से बच कर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
मीन: आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दू धर्म में तीर्थ यात्रा करना क्यों जरूरी, जानिए 12 फायदे