Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 (15:01 IST)
Updated Date: Wed, 03 Apr 2024 (16:34 IST)
Saturn constellation change 2024: 8 अप्रैल 2024 को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले शनि ग्रह 6 अप्रैल को गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में दोपहर करीब 03:55 प्रवेश करेगा और 03 अक्टूबर तक यहीं रहेगा। शनि कर्मफल दाता और न्यायकर्ता है। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए खास रहेगा।
1. मेष राशि : शनि के गुरु के नक्षत्र में जाने से मेष राशि के जातकों को उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। निवेश में लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे।
2. वृषभ राशि : शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से आपकी नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में लाभ बढ़ जाएगा। लंबी यात्रा का योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
3. धनु राशि : आपकी राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। सारा परेशानियां खत्म होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा है तो पदोन्नति होगी।
4. मकर राशि : शनि ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
5. कुंभ राशि : शनि के नक्षत्र गोचर से आर्थिक समस्या खत्म होगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और करियर में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होग। परिवार में सामंजस्यता रहेगी।
6. मीन राशि : शनि के गोचर के कारण आपके लिए 6 माह बहुत ही अच्छे साबित होंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार सभी सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें