Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sun transit in 12 zodiac sign : 12 राशियों में कैसा होता है सूर्य का गोचर, पढ़ें खास जानकारी

हमें फॉलो करें Sun Transit In 12 rashi
सूर्य का गोचर प्रत्येक माह के मध्य में होता है। यह गोचर 12 राशियों में होता है। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं। 12 राशियों के साथ नाम जुड़कर यह अलग अलग संक्रांति होती है। आइए जानते हैं अलग अलग राशि में सूर्य के गोचर का उसी राशि पर क्या होता है प्रभाव? 

webdunia
सूर्य गोचर मेष राशि में होता है तो कैसा होगा मेष राशि के लिए 
मंगल ग्रह की स्वामित्व वाली मेष राशि में सूर्य का गोचर उत्तम माना जाता है। यह आप में गतिशीलता और ऊर्जा जगाने वाला होगा। आप सभी कार्यों के लिए तैयार होंगे और सभी कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों को निभाने में और काम को समय पर पूरा करेंगे। आप इस अवधि के दौरान महत्वाकांक्षी होंगे, साथ ही नई संभावनाओं का सृजन करेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल होगा, क्योंकि वे नई योजनाओं के बारे में सोच रहे होंगे और इन योजनाओं को लागू भी करेंगे, ऐसा करना भविष्य में उनको सफलता दिलाएगा। आप अपने निजी जीवन में अपने प्रियजनों के ऊपर हावी हो सकते हैं। आप आशावादी होंगे, दूसरों को अच्छी राय देंगे। इस अवधि में आपके संबंध पिता और पिता तुल्य लोगों के साथ मजबूत होंगे। इस दौरान धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए आपका झुकाव बढ़ेगा। आप परिवार के बुजुर्गों के साथ छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
 
उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं, विशेषकर रविवार को
webdunia

सूर्य गोचर वृषभ राशि में होता है तो कैसा होगा वृषभ राशि के लिए 
वृषभ में सूर्य एक विशेष संयोजन बनाता है। सूर्य गोचर के दौरान अधिक आप आत्मविश्वास और हठी हो सकते हैं। आप मुखर होंगे और बिना सोच विचार किये अपने सभी कामों को अंजाम देंगे। इस दौरान परिवार और घर के मामलों में आपका झुकाव बढ़ेगा। आप अपने कार्यस्थल पर अत्यधिक जिम्मेदार नजर आएंगे और अपने अधीनस्थों की जिम्मेदारी भी लेंगे। आलस्य आप पर हावी हो सकता है। अवकाश लेकर यात्रा या किसी शानदार जगह पर जा सकते हैं। इस दौरान आराम और विलासिता पर बहुत खर्च करेंगे। खर्चों की अधिकता और आय में वृद्धि की इच्छा के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र, रत्न और प्रशासनिक कार्यों में हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे का आनंद लेंगे और समाज के बीच सम्मान प्राप्त करेंगे। यह गोचर मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए श्रेष्ठ परिणाम लेकर आएगा।
 
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।
webdunia

सूर्य गोचर मिथुन राशि में होता है तो कैसा होगा मिथुन राशि के लिए 
बुध की राशि मिथुन में सूर्य की उपस्थिति अच्छी मानी जाती है, यह संयोजन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। संचार कौशल में वृद्धि होगी और आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। यह गुण आपके पेशेवर जीवन में आपके लिए सहायक होगा और आप व्यवसाय का विस्तार करने में भी कामयाब होंगे। जो लोग प्रबंधन, मीडिया या विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े हैं, वो इस समय सफल रहेंगे, क्योंकि आपकी अपने काम पर अच्छी पकड़ होगी। जो लोग अध्यापन में हैं या ज्योतिष को करियर के विकल्प के रूप में अपना रहे हैं, इस गोचर की अवधि के दौरान उनके करियर में वृद्धि देखी जाएगी। आप आस-पास के वातावरण और परिस्थितियों को आसानी से अपना लेंगे। आप सामाजिक समारोहों में स्वस्थ वार्तालाप का आनंद लेंगे। यह गोचर मिथुन, कन्या, धनु और मीन सभी द्विस्वभाव राशियों के लिए शुभ रहेगा।
 
उपाय: अपने बटुए में लाल कपड़े का एक टुकड़ा रखें।
webdunia

सूर्य गोचर कर्क राशि में होता है तो कैसा होगा कर्क राशि के लिए 
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और सूर्य चंद्रमा का मित्र है। जब सूर्य आपकी राशि कर्क में आएगा तो आप बहुत भावुक होंगे लेकिन इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। सूर्य गोचर के दौरान आप किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाएंगे और नए दोस्त को बेहद सावधानी से बनाएंगे। आपके मित्र वही होंगे जो आपसे सहानुभूति रख सकते हैं। प्रेम संबंधों में आप भावुक होंगे और कुछ मामलों में आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आप ज्यादातर समय घर पर रहना पसंद करेंगे क्योंकि आप वहां सुरक्षित महसूस करेंगे। जब आप घर पर होंगे, तो आप ऊर्जा से भरपूर होंगे और अपने आस-पास के सभी लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता आपके लिए आसान नहीं होगी और आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कभी-कभी इस गोचर की अवधि में आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करते हुए, आप स्वयं की जरूरतों को भूल सकते हैं। इस समय आपकी निर्णय लेने की शक्ति कमजोर होगी और आप इस किसी निष्कर्ष पर आसानी से नहीं पहुंच पाएंगे। वृष और मिथुन राशि के लोगों के लिए गोचर अनुकूल रहेगा।
 
उपाय: अपने भोजन के बाद प्रतिदिन गुड़ खाएं।
webdunia

सूर्य गोचर सिंह राशि में होता है तो कैसा होगा सिंह राशि के लिए 
सूर्य ज्ञान का देवता है जो जीवन शक्ति, पिता, आत्मविश्वास और अधिकार का प्रतीक है। यह तेजस्वी ग्रह सिंह राशि का स्वामी भी है। जब सूर्य सिंह राशि में होगा, तो आप बहुत उदार होंगे और अपने आस-पास के सभी लोगों से प्यार करेंगे। आप जोखिम उठाने के लिए साहसी होंगे, और आप इस दौरान कोई स्टार्टअप की योजना भी बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास और आशा से भरे रहेंगे, आपकी आभा और करिश्मा हर किसी को महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे, और लोग आपकी सराहना करेंगे। आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपने प्रयासों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने दोस्तों और परिवार पर समय और पैसा खर्च करेंगे। आप किसी के बारे में बुरा नहीं सोचेंगे। आप हर चीज को एक नए नजरिए से देखेंगे हालांकि, इस समय आप अहंकारी हो सकते हैं जो किसी को चोट पहुंचा सकता है, सावधान रहें। यदि आप किसी उच्च सरकारी पद पर हैं तो आप सफल होंगे । आपके अहम को चोट लग सकती है, आपको मजबूत रहना होगा। यह गोचर मेष, तुला, वृश्चिक, धनु राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
 
उपाय: हर रोज माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं।
webdunia

सूर्य गोचर कन्या राशि में होता है तो कैसा होगा कन्या राशि के लिए
जब सूर्य कन्या राशि में होगा तो आप स्वभाव से बहुत आवेगी होंगे। कन्या राशि का स्वामी बुध है और सूर्य और बुध के बीच मित्रता है। आप आत्म-सुधार के मार्ग पर होंगे। आप अपने लिए एक लक्ष्य बना सकते हैं और आप उसी लक्ष्य का पीछा करेंगे। पेशेवर रूप से जो बहुत जिम्मेदार स्थिति में हैं वे सफल होंगे। इसके अतिरिक्त, लेखकों और शिक्षकों को भी सफलता मिलेगी। आप अपनी जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य आदतों और को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपनी राशि में सूर्य गोचर में आप बहुत चुस्त-दुरुस्त होंगे और समय के पाबंद होंगे, और दूसरों से भी यही उम्मीद करेंगे। आप दूसरों से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करेंगे और उसे हासिल करने में मदद करेंगे। आप बहुत व्यावहारिक होंगे। आप जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और हर काम को बहुत संजीदगी से करेंगे। सूर्य का यह गोचर मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
 
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
webdunia

सूर्य गोचर तुला राशि में होता है तो कैसा होगा तुला राशि के लिए
जब सूर्य तुला राशि में होता है, तो यह आपकी इच्छाओं को बढ़ा सकता है। आप इस दौरान निष्पक्ष विचारों से भरे रहेंगे। नियमों का पालन करेंगे और सभी के प्रति अच्छी भावनाओं से भरे रहेेंगे। सूर्य गोचर के दौरान आप बहुत सामाजिक होंगे और सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि कई बार आप अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं।  आप धन की कमी से परेशान हो सकते हैं और ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिस पर आप खुद भी ज्यादा विश्वास नहीं करेंगे। आप हर किसी को खुश करने की कोशिश करेंगे और ऐसा करना हमेशा संभव नहीं है। कुल मिलाकर, इस स्थिति को सूर्य की नीच स्थिति माना जाता है। यह गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता, क्योंकि सूर्य यहां आकर कमजोर हो जाता है। 
 
उपाय: रविवार के दिन मंदिर में लाल कपड़ा और अनार चढ़ाएं।
webdunia

सूर्य गोचर वृश्चिक राशि में होता है तो कैसा होगा वृश्चिक राशि के लिए
जब सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है तो व्यक्ति सत्य को जानने की तरफ बढ़ता है, क्योंकि वृश्चिक राशि गूढ़ ज्ञान और रहस्यों का प्रतीक मानी जाती है। आप अनुभवों से सीखेंगे और इस अवधि के दौरान अपने जीवन में हर नवीन ज्ञान को शामिल करने का प्रयास करेंगे। यदि आप प्रबंधन, निवेशक या स्टॉक ब्रोकर, या कोई ऐसा व्यक्ति हैं जो अपने पैसे से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं तो आप पेशेवर रूप से सफल होंगे। इस राशि के कुछ लोग अंतर्ज्ञान शक्ति में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। यह समय आपके लिए अच्छा है इसलिए आप हीलर या काउंसलर के रूप में हाथ आज़मा सकते हैं। आप इस समय बहुत ही आत्मकेंद्रित होंगे और आप बहुत सारी चीजों को केवल अपने तक ही सीमित रखने की कोशिश करेंगे। आप अपनी भावनाओं को अपने दिल के भीतर दबा लेंगे। विवाहित जातक इस समय असंतुष्ट हो सकते हैं। आप बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही आप इस समय बहुत संवेदनशील हो सकते हैं और आपके दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। यह गोचर कुंभ, सिंह और मीन राशि के जातकों लिए अनुकूल है।
 
उपाय: गुलाब के पौधे को लगाएं और उसका ध्यान रखें।

webdunia

सूर्य गोचर धनु राशि में होता है तो कैसा होगा धनु राशि के लिए
जब सूर्य धनु राशि में होता है, तो व्यक्ति बहुत ही जिम्मेदार बन जाता है।आप इस समय यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। इस अवधि में आपकी उदारता और ईमानदारी चरम पर होगी। आप बहुत सभ्य और विनम्र होंगे और खुद को दूसरों के लिए एक उदाहरण के रूप में स्थापित करेंगे। इस दौरान गुस्से में, आप अपना आत्म-नियंत्रण भी खो सकते हैं।  आप मनपसंद भोजन करेंगे। पेशेवर रूप से, यदि आप एक प्रबंधक हैं, या किसी मजबूत स्थिति में हैं, तो आप दूसरों के लिए बेहतर करेंगे और लोग आपका सम्मान करेंगे। आप दूसरों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील हो सकते हैं। आप इस समय किसी पर हावी नहीं होंगे और ना ही चाहेंगे कि आप पर कोई हावी होने की कोशिश करे। मेष और मीन राशि के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।
 
उपाय: सोने की चेन या सोने की अंगूठी धारण करें।
webdunia

सूर्य गोचर मकर राशि में होता है तो कैसा होगा मकर राशि के लिए
जब सूर्य मकर राशि में होगा तो आप इस गोचर के दौरान अंतर्मुखी होंगे, आप अपने रहस्यों को साझा नहीं करेंगे और विचारशील होंगे। आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे हालांकि सफलता पाने में आपको कुछ समय भी लग सकता है। आप अपना धैर्य नहीं खोएंगे। आप नई चीजों को सीखने के लिए तैयार रहेंगे। आप काम में बहुत ईमानदार होंगे, जिसके लिए आपके वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे। विवाहित जीवन में आप बहुत वफादार और भरोसेमंद होंगे और अपने साथी से भी यही उम्मीद करेंगे। आप कभी-कभी बहुत व्यावहारिक होंगे और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असफल रहेंगे़। सूर्य के गोचर के दौरान आपको सफलता मिलती है लेकिन धीमे-धीमे... यह गोचर वृषभ, सिंह, कन्या राशियों के लिए अनुकूल रहेगा।
 
उपाय: रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनें।
webdunia

सूर्य गोचर कुंभ राशि में होता है तो कैसा होगा कुंभ राशि के लिए
जब सूर्य कुंभ राशि में होता है, तो जातक क्रोधी हो सकता है। आप पैसे बचाएंगे और कभी-कभी आवश्यक चीजों पर भी खर्च नहीं कर पाएंगे। आप बहुत भावुक होंगे और हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचेंगे जिसकी वजह से लोग आपके रवैये को पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप एक टीम के अच्छे खिलाड़ी की तरह काम करेंगे, यदि आप बड़ी पोस्ट पर हैं तो आप सफल होंगे। आप सभी के प्रति दयालु होंगे। कभी-कभी आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं और दुनिया से खुद को अलग कर सकते हैं, आप कई बार जिद्दी हो सकते हैं। मेष, मिथुन और कन्या राशियों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।
 
उपाय: बाहर जाने से पहले पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लें।
webdunia

सूर्य गोचर मीन राशि में होता है तो कैसा होगा मीन राशि के लिए
मीन राशि पर बृहस्पति का स्वामित्व है और सूर्य-बृहस्पति एक-दूसरे के साथ मित्रवत हैं। सूर्य गोचर की अवधि में आप एक अच्छे श्रोता होंगे और आप जिन भी परिस्थितियों का सामना करेंगे उसके अनुसार खुद को ढाल लेंगे, परिस्थिति अनुसार ढलने की आपमें क्षमता होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान आपको बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगी। हालांकि यदि आप कला, संगीत, शिक्षण के क्षेत्र में काम करते हैं, जहां आपको खुद को अभिव्यक्त करना है तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप इस समय यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आप कई बार मूडी हो सकते हैं और खुद को समझने में भी आपको परेशानी हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग इस समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

उपाय: आदित्य ह्रदय स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल ग्रह मंदिर अमलनेर में क्या है हवनात्मक पूजा का महत्व?