shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 6 राशियों को रहना होगा सतर्क

Advertiesment
6 zodiac signs have to be cautious
Zodiac signs Astrology : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। इस प्रवेश को धनु संक्रांति कहते हैं। सूर्य के इस गोचर के कारण 6 ऐसी राशियां हैं जिन्हें परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि आपकी राशि इन 6 में शामिल है तो आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर मान सम्मान, नौकरी और करियर को लेकर बड़े बदलाव हो सकते हैं।
वृषभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर के दौरान आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि यदि आपको शोध कार्य में ‍रुचि रखते हैं तो यह गोचर आपको सफलता दिलाएगा। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर से जीवनसाथी को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि साझेदारी के व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। रिश्‍तेदारों से किसी बाद को लेकर मतभेद होंगे। खर्चों को लेकर भी सावधान रहें। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपकी राशि का स्वामी सूर्य है लेकिन आपको इस गोचर के दौरान मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि भविष्य को लेकर आपका भ्रम दूर होगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। क्रोध के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर ध्यान देना होगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है, लेकिन गृहस्थ जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी। खुद का व्यापार है तो मेहतन का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना होगी। धार्मिक गतिविधियों पर धन खर्च होगा। सूर्य का यह गोचर मिश्रित परिणाम देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 6 राशियों के लिए है बहुत शुभ