Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 (18:28 IST)
Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 (18:31 IST)
Shukra ka Gochar: शुक्र ग्रह 24 अप्रैल 2024 की रात्रि 23:44 बजे मंगल की मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 28 अप्रैल 2024 की सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे। शुक्र ग्रह के मंगल की राशि में गोचर से 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएगा रोमांस। जानें नहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
मेष राशि : आपके लिए शुक्र का गोचर शुभ है। यह सातवें भाव में गोचर करके जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों को मजबूत करेगा। जीवनसाथी के प्रति आपके प्रेम को बढ़ाएगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा। करियर में उन्नति होगी। सेहत में सुधार होगा।
कर्क राशि : आपकी राशि के दसवें घर में शुक्र का गोचर आर्थिक रूम से मजबूत करेगा। रिश्तों में मधुरता और रोमांस में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें लाभ मिलेगा। व्यापार में भी लाभ होगा।
सिंह राशि : आपकी कुंडली के नवम भाव में शुक्र के गोचर से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होकर प्रेम बढ़ेगा। सीरियस रिलेशनशिप में हैं उन्हें रिश्ते में आपसी स्नेह और गहराई का अनुभव होगा।
धनु राशि : आपकी कुंडली के पांचवें घर में गोचर करने जा रहा है। संतान सुख प्राप्ति के योग है। यदि किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं तो यह समय बहुत सुखद रहने वाला है। रिश्ते के मोर्चे पर बात करें तो शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के जीवन में सद्भाव और खुशियां लेकर आएगा।