Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपका बच्चा बेहद शैतान है?

ग्रहों की अशुभ स्थिति बनाती है उग्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या आपका बच्चा बेहद शैतान है?

भारती पंडित

NDND
कहा जाता है कि बच्चे शैतानी नहीं करेंगे तो क्या बड़े करेंगे? मगर जब ये शैतानी सीमा पर करने लगती है और स्वयं को और दूसरों को नुकसान पहुँचाने लगती है तो माता-पिता का चिंतित होना स्वाभाविक है। ऐसे में एक नजर बच्चे की कुंडली पर भी डालना चाहिए।

राहु : यदि कुंडली में राहु केंद्र में है, अशुभ ग्रहों की दृष्टि में है तो बच्चा शैतान होता है। यह शैतानी तोड़फोड़, फेंका-फेंकी तक जा सकती है।
ऐसे बच्चे हायपर एक्टिव होते हैं। अत: एक स्थान पर बैठ ही नहीं सकते। यदि राहु शुक्र के साथ युति बना रहा हो तो बच्चे छुप-छुपकर कारस्तानी करते हैं। झूठ भी बोलते हैं। ये बच्चे पैर घिसटकर चलते हैं।

उपाय :
1. सरस्वतीजी की आराधना करवाएँ।
2. अश्वगंध का टुकड़ा गले में पहनाएँ।
3. मसालेदार भोजन न दें।
4. सतत काउंसिलिंग करें।

मंगल : मंगल की अशुभ स्थिति बच्चे को उग्र बना देती है। ये बच्चे गुस्सा बहुत करते हैं। एकदम बिफर जाते हैं, हाथ में आई वस्तु फेंकना व मारपीट करना आम लक्षण है। इन बच्चों को बड़े होने पर रक्तचाप की शिकायत हो जाती है। ये बच्चे जल्दबाज होते हैं, चोट भी लगती रहती है।

उपाय :
1. हनुमान चालीसा का पाठ करवाएँ।
2. पीपल के जड़ में दूध डलवाएँ।
3. लाल मसूर नौ बार उतारकर (मंगलवार को) दान दें।
4. अच्छी पुस्तकें पढ़ने को दें।

webdunia
NDND
बुध : बुध की‍ स्थिति खराब होने पर बच्चा वाचाल हो जाता है। बेवजह बड़बड़ाना, पलटकर जवाब देना, बदतमीजी करना सीखने लगता है। पढ़ाई में मन भी कम लगता है।

उपाय :
1.गणपति का दर्शन करवाएँ।
2. बुधवार को हरी वस्तु का दान करवाएँ।
3. गुरु के साथ समय बिताने को कहें।
4. घर का वातावरण शांत रखें।

विशेष : बच्चों की परवरिश में घर के वातावरण का भी असर पड़ता है अत: प्रयास करें कि बच्चा स्वस्थ, गरिमामय वातावरण में बड़ा हो, और माता-पिता उसके आदर्श बन सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi