यदि नया मकान खरीद रहे हैं तो यह मंत्र जरूर पढ़ें
हमेशा से ही विघ्नहर्ता गणपति भगवान सभी की कामनाओं को पूर्ण करते आए हैं। अगर आप नया मकान खरीदने जा रहे हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो निम्नलिखित मंत्र जरूर पढ़े। भगवान गणेश आपकी सारी समस्याओं को दूर कर नया मकान दिलाने में जरूर सहायता करेंगे। * गणपतिजी का बीज मंत्र 'गं' है। इस अक्षर के मंत्र का जप करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। षडाक्षर मंत्र का जप आर्थिक प्रगति व समृद्धि प्रदायक है।* 'ॐ गं गणपतये नमः' * ॐ श्री विघ्नेश्वार्य नम: * ऊं श्री गणेशाय नम:'
निर्हन्याय नमः। अविनाय नमः। उपरोक्त मंत्रों से पूजित विघ्नहर्ता भगवान गणपति की प्रतिमा उस घर में स्थापित करनी चाहिए। इससे आर्थिक परेशानी, कलह, विघ्न, अशांति, क्लेश, तनाव, मानसिक संताप आदि दुर्गुण दूर होते हैं।
* अगर खरीदा हुआ नया घर आपके लिए ज्यादा फलदायी नहीं हैं - जैसे नए घर में प्रवेश करने पर पति-पत्नी में मन-मुटाव, बच्चों में अशांति का दोष पाया जाता है, तो ऐसे घर में प्रवेश द्वार पर श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र चमत्कार होगा और नया घर आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आएगा। मंत्र * श्रीपतये नमः, * रत्नसिंहासनाय नमः, * ममिकुंडलमंडिताय नमः, * महालक्ष्मी प्रियतमाय नमः, * सिद्घ लक्ष्मी मनोरप्राय नमः * लक्षाधीश प्रियाय नमः, * कोटिधीश्वराय नमः धनदायक गणपति की प्रतिमा का उपरोक्त मंत्रों से अभिषेक किया जाता है। इन मंत्रों का जप कर आप दौलतमंद तो होंगे ही, साथ-साथ आपकी सारी परेशानियां भी दूर होंगी।