Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनलाभ और आर्थिक सफलता दिलाती है दीपावली

दीपावली के लिए सरल और चमत्कारी उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपावली के आसान उपाय
- आचार्य डॉक्टर संजय

FILE


दीपावली को कालरात्रि, महानिशा, महाकृष्णा और दिव्यरजनी भी कहा जाता है। शास्त्रों में इस रात का अत्यंत महत्व माना गया है। ज्योतिष के अनुसार यह रात तंत्र-मंत्र साधना के लिए अति उत्तम रात है। प्राचीन शास्त्रों में दीपावली का संपूर्ण दिन ही विभिन्न साधना व उपासना के लिए उपयुक्त माना गया है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन की जाने वाली पूजा से सुख, धन, सौभाग्य, सिद्धि व आरोग्य मिलता है। इसीलिए संपूर्ण भारत में दीपावली पर जातक अपने लिए सुख, धन, सौभाग्य, सिद्धि व आरोग्य प्राप्ति के लिए पूजन और साधना करता है।

शास्त्रों में दीपावली के त्योहार को जनमानस के लिए मनोरथ सिद्धि का दिन कहा गया है। यंत्र-मंत्र, पूजन व साधना द्वारा देवताओं से मनोकामनाएं पूर्ण करवाने का दिन होता है दीपावली!

इसी दिन सभी देवता प्रसन्न मुद्रा में होते हैं, अर्थात् मांग लो जो मांगना है। सही विधि और शुद्ध विचार से किए गए पूजन-पाठ से जातक अपने जीवन को धन-धान्य से भरपूर कर समृद्ध बना सकता है।

आगपढ़ेदीपावली के लिए सरल और चमत्कारी उपाय...


webdunia
FILE


धन-लाभ की कामना के लिए दीपावली से बढ़ कर कोई मुहूर्त नहीं होता है। इस दिन की गई पूजा-पाठ अत्यंत सफल होती है। बताए गए सरल उपायों से निश्चित ही अर्थलाभ होता है।

धन लाभ के लिए दीपावली की रात चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, उस पर गेंहू से स्वास्तिक बनाएं, इनके ऊपर एक थाली रखें, थाली में कुंमकुंम से ‘गं’ लिखें, इसके ऊपर श्वेतार्क गणपति, श्रीफल व 7 कौडियां रखें, चंदन की माला से 5 बार निम्न मंत्र का जाप करें 'ॐ सर्व सिद्धि प्रदीयसि त्वं सिद्धि बुद्धिप्रदो भवः श्रीं’। अगले दिन 5 कन्याओं को पीला भोजन कराएं, श्वेतार्क को पूजाघर में रख दें, बाकी सामग्री जल में प्रवाहित कर दें।

webdunia
FILE


दीपावली के दिन तुलसी की पूजा व रात्रि में कच्चे सूत को शुद्ध केसर से रंग कर निम्न मंत्र का 5 माला जाप करने के पश्चात कार्य स्थल में रखने से व रोजाना इसके दर्शन व पूजा से उन्नति मिलती है 'ॐ श्रीं श्रीं ह्रीं ह्रीं ऐश्वर्य महालक्ष्म्यै पूर्ण सिद्धिं देहि देहि नमः’।


webdunia
FILE


श्वेतार्क की जड़ श्री गणेश का प्रतिरूप समझी जाती है। दीपावली के दिन इस जड़ की पूजा स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा की जाए और रोजाना महालक्ष्मी जी के निम्न मंत्रों के साथ उनकी व महालक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है:- 'ॐ ह्रीं अष्टलक्ष्म्यै दारिद्र्य विनाशिनी सर्व सुख समृद्धिं देहि देहि ह्रीं ॐ नमः’।


webdunia
FILE


दीपावली पर चांदी से निर्मित दो गाय अभिमंत्रित कराकर एक गाय किसी विद्वान ब्राह्मण को दान देने व
दूसरी गाय को 'कामधेनु दैवी’ की भांति घर के पूजन स्थल पर रखकर नित्य दर्शन व पूजन करने से धनागमन बना रहता है।

webdunia
FILE


दीपावली पर श्री लक्ष्मी की तस्वीर या यंत्र के सम्मुख दीपावली से शुरू कर के नित्य 'ॐ ह्रीं क्लीं महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का 5 माला जाप करने से धन आगमन होता है।


webdunia
FILE


देवी दुर्गा के सम्मुख 'देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि में परम सुखम, रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि’ मंत्र का जप दीपावली से शुरू कर रोजाना करें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi