Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपना घर खरीदना चाहते हैं तो करें ये 5 आसान चमत्कारी उपाय

हमें फॉलो करें अपना घर खरीदना चाहते हैं तो करें ये 5 आसान चमत्कारी उपाय
Home Astro Remedies
 
हर इंसान की रोटी, कपड़ा और मकान बस ये 3 हमारी सबसे खास जरूरतें हैं। रोटी और कपड़ा तो हम किसी तरह जुटा लेते हैं लेकिन सिर पर छत इतनी आसानी से नहीं मिलती।
 
अगर आप भी चाहते हैं आपका अपना घर, जहां किराया न देना पड़े और जहां मनमर्जी के अनुसार रहा जा सके तो आजमाएं बस यह 5 उपाय...। इन उपायों से शीघ्र ही आपके घर खरीदने की संभावनाएं बनेगी। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं 5 सरलतम उपाय- 
 
इन 5 सटीक उपायों से मिलेगा अपना घर- 
 
* रोज सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।
 
* 5 मंगलवार श्री गणेश मंदिर में गणपति जी को गेहूं व गुड़ चढ़ाएं।
 
* किसी भी मंदिर में एक नीम की लकड़ी का घर निर्मित करवाकर दान करें। 
 
* मंगलवार के दिन गाय को मसूर की दाल व गुड़ अवश्य खिलाएं।
 
* घर के पूजा स्थल में एक मिट्टी का छोटा घर लाकर रखें और प्रति रविवार उसमें सरसों तेल का दीपक और दीपक पूर्ण होने पर कपूर जलाएं।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालसर्प दोष के कारण, लक्षण और लाल किताब के अचूक उपाय