Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चोरों से सुरक्षा चाहते हैं तो पढ़ें यह चमत्कारी मंत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें चोरों से सुरक्षा
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

अपने धन की सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। लेकिन जीवन में कभी ऐसी घटना घट जाती है जब व्यक्ति का संचित किया हुआ धन चोरी हो जाता है। चोरों से सुरक्षा के लिए तन्त्र शास्त्र में कई उपायों का उल्लेख है। ऐसा ही एक उपाय आज हम पाठकों को बता रहे हैं। इस उपाय को पूर्ण विधि-विधान् से करने के पश्चात् चोरों से सुरक्षा होती है।
 
मुहूर्त- इस उपाय को विशेष मुहूर्त जैसे रवि-पुष्य, गुरु-पुष्य, होली, दीपावली, ग्रहण आदि में किया जाना अनिवार्य है।
 
उपाय- सर्वप्रथम प्रात:काल शुद्ध होकर मां दुर्गा की षोडषोपचार पूजा करें। पूजा के उपरान्त दिए गए मंत्र की 108 मालाएं जप कर मंत्र सिद्ध करें। मन्त्र जाप के बाद 1 माला जप से हवन करें। तत्पश्चात् किसी शुद्ध स्थान की थोड़ी सी मिट्टी लेकर उस मिट्टी को 7 बार सिद्ध किए हुए मंत्र से पुन: अभिमंत्रित कर अपने घर के मुख्य द्वार के सामने भूमि में दबा दें। इससे आपका घर चोरों से सदैव सुरक्षित रहेगा।
 
मंत्र- 
 
ॐ करालिनी नम:
ॐ कपालिनी नम: 
ह्रीं ह्रीं ह्रीं चोर बन्ध ठ: ठ: ठ:
 
इस मंत्र से हवन करें-
 
मंत्र- ॥ॐ करालिनी स्वाहा। ॐ कपालिनी स्वाहा। ह्रीं ह्रीं ह्रीं चोर बन्ध ठ: ठ: ठ: स्वाहा॥
 
(विशेष- यह उपाय पूर्ण शुचिता व विधि-विधान से करने पर ही लाभदायक रहता है। इसे करते समय मुहूर्त, जप संख्या, व गोपनीयता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
संपर्क: [email protected]

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंडली में सूर्य अशुभ है तो यह सरल उपाय आजमाएं