Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाली अमावस्या : श्रावण की इस अमावस पर कर लिए ये 4 सरल काम तो मां लक्ष्मी देंगी कई शुभ वरदान

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरियाली अमावस्या : श्रावण की इस अमावस पर कर लिए ये 4 सरल काम तो मां लक्ष्मी देंगी कई शुभ वरदान
श्रावण मास की अमावस को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार यह 1 अगस्त 2019 को मनाई जाएगी। इस अमावस्या पर अत्यंत शुभ पंचमहायोग बन रहे हैं। ये महायोग 125 साल बाद आ रहे हैं। 
 
इस दिन पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग रहेगा। इन पंच महायोगों में सभी देवी-देवताओं और मां पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें मां लक्ष्मी की कृपा के लिए क्या करें इस दिन... 
 
मछलियों को नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं।
 
हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
 
शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
 
अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाल चींटियों के घर में होने के 4 नुकसान और 5 फायदे