Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परीक्षा, साक्षात्कार में सफलता के अचूक मंत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें interviews mantra
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

हनुमान चालीसा में बाबा तुलसी ने एक चौपाई लिखी है- 'बल बुद्धि देहू मोहि हरहू कलेश विकार।'


 

इसमें भगवान से धन इत्यादि नहीं मांगा गया है, क्योंकि बल, बुद्धि, ज्ञान मिल जाए तो धनादि तो आसानी से प्राप्त ही हो जाते हैं। अत: बुद्धि व ज्ञान का महत्व यहां सिद्ध हो जाता है।

बुद्धि व ज्ञान की देवी माता सरस्वती है इनकी साधना से परीक्षा, इंटरव्यू आदि में सरलता से सफलता पाई जा सकती है।
 
आगे पढ़ें मां सरस्वती के विशेष मंत्र... 

 

मंत्र-

(1) ॐ ऐं नम:।

(2) ॐ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:।

(3) ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:। स्फटिक की माला, श्वेत वस्त्र आसन तथा माता सरस्वती के चित्र के आगे पूर्वाभिमुख बैठकर जप करें।

(4) ॐ ह्रीं वद् वद् वाग्वादिनी स्वाहा ह्रीं।।

(5) ॐ ऐं नम: भगवती वद् वद् वाग्देवी स्वाहा। 

webdunia

 
इन मंत्रों से बुद्धि की जड़ता का नाश होता है। मंदबुद्धि बालकों के लिए यह अमोघ है। ब्रह्माजी, वेदव्यासजी, वशिष्ठजी तथा देवगुरु बृहस्पति- इनकी साधना से सर्वज्ञानी हुए। 
 
माता सरस्वती, दुर्गा तथा लक्ष्मीजी की तरह नवरात्रि, ग्रहण दीपावली पर आधारित हैं।
 
इसके अलावा तंत्र के कई प्रयोग, गणेश मंत्र, हनुमान मंत्र, विष्णु मंत्र ज्ञान बुद्धि के लिए दिए गए हैं।
 
जिन बालकों को ज्ञानादि की न्यूनता हो, वे स्वयं न कर सकें, उनके लिए संकल्प लेकर मंत्र जपें तथा मंत्रित जल पिलाएं, अवश्य लाभ होगा।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi