Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरु ग्रह की शांति के चमत्कारी सिद्ध उपाय

Advertiesment
jupiter planet
- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी 

शुभ फलों की प्राप्ति ‍देंगे गुरु के उपाय 


 
कई बार किसी समय-विशेष में कोई ग्रह अशुभ फल देता है, ऐसे में उसकी शांति आवश्यक होती है। ग्रह शांति के लिए कुछ शास्त्रीय उपाय प्रस्तुत हैं। इनमें से किसी एक को भी करने से अशुभ फलों में कमी आती है और शुभ फलों में वृद्धि होती है।
 
ग्रहों के मंत्र की जप संख्या, द्रव्य दान की सूची आदि सभी जानकारी एकसाथ दी जा रही है। मंत्र जप स्वयं करें या किसी कर्मनिष्ठ ब्राह्मण से कराएं। दान द्रव्य सूची में ‍दिए पदार्थों को दान करने के अतिरिक्त उसमें लिखे रत्न-उपरत्न के अभाव में जड़ी को विधिवत् स्वयं धारण करें, शांति होगी।
 
 
आगे पढ़ें कैसे और कब करें गुरु के उपाय... 



 
webdunia

 


गुरु के लिए : समय संध्या समय।
 
* भगवान शिव का पूजन करें। श्रीरुद्र का पाठ करें। 
 
* गुरु के बीज मंत्र का संध्या समय 19,000 जप 40 दिन में करें।
 
* मंत्र : 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:।'
 
* बृहस्पतिवार व्रत करना चाहिए।
 
* रुद्राभिषेक करना चाहिए।
 
* पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
 
* दान-द्रव्य : पुखराज, सोना, कांसी, चने की दाल, खांड, घी, पीला कपड़ा, पीला फूल, हल्दी, पुस्तक, घोड़ा, पीला फल दान करना चाहिए।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi